फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   72 houses coming under the purview of Gorakhpur-Siliguri Expressway

Kushinagar News: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे 72 मकान

Tue, 10 Mar 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
72 houses coming under the purview of Gorakhpur-Siliguri Expressway
सेवरही में गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे के पुराने सीमांकन वाले रूट का जायजा लेते सांसद प्रति
तमकुहीरोड। प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे सेवरही नगर पंचायत के चार वार्डों से गुजरेगा। इसकी जद में काॅलेज, कब्रिस्तान, मंदिर के साथ नगर पंचायत के 72 से अधिक मकान आएंगे। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ गांव व पुराने सीमांकन वाले पत्थरों का जायजा लिया और एनएचएआई के अधिकारियों से बात की। उनका कहना था कि लोगों को होने वाली क्षति से सांसद को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

सेवरही सहित तमकुहीराज तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाला प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की जद में नए एलाइनमेंट के अनुसार, नगर पंचायत सेवरही चार वार्ड अटल नगर, गेंदा सिंह नगर, पंडित दीनदयाल नगर और महावीर नगर आ रहे हैं। यदि एक्सप्रेसवे का निर्माण होता है तो इसकी जद में काॅलेज, कब्रिस्तान, मंदिर समेत छोटे-बड़े 72 मकान आ जाएंगे। लोगों ने होने वाली क्षति से सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराया था। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी गांव में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं और पुराने सीमांकन के पत्थरों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 2022 में इस एक्सप्रेस वे के लिए सीमांकन बनरहा पश्चिम पट्टी से सीधे गौरी नगर होते हुए किया गया था। इसमे नगर पंचायत के चार वार्ड प्रभावित नहीं थे और मकान भी इसकी जद में नही आ रहे थे, जबकि नए सीमांकन में काॅलेज, कब्रिस्तान, मंदिर सहित 72 से अधिक मकान एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे हैं। यही नहीं, नगर के दो हिस्सों में बंटने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक गोरखपुर ललित पाल से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed