फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जिले के नोडल अधिकारी ने किया अस्पतालों और विभिन्न दफ्तरों का निरीक्षण

जिले के नोडल अधिकारी ने किया अस्पतालों और विभिन्न दफ्तरों का निरीक्षण

Tue, 11 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी ने किया अस्पतालों और विभिन्न दफ्तरों का निरीक्षण
सीएचसी में अव्यवस्था पर बिफरे नोडल अफसर
विज्ञापन

सीएमओ पर जताई नाराजगी, दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश
राजस्व परिषद के सचिव ने विद्यालय, थाना, नगर पंचायत दफ्तर का जायजा लिया
खड्डा। राजस्व परिषद के सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने मंगलवार को खड्डा सीएचसी, प्राथमिक विद्यालय, थाना और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। सीएचसी में अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने सीएमओ पर नाराजगी व्यक्त की और दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
उन्होंने सबसे पहले तुर्कहां स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां सूचना पट्ट पर विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया। डेंटल हाइजीन कक्ष व नेत्र कक्ष का सघन निरीक्षण किया। इन दोनों कक्षों में अव्यवस्था मिली। अस्पताल से सटे तुर्कहां के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे, जहां प्रधानाध्यापिका से पठन-पाठन और व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। मिड-डे मील व आंगनबाड़ी केंद्र का हाल जाना। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के खाने के लिए बना पंजीरी का लड्डू चखा और डीएम को चखाया। इसके बाद इनका काफिला थाने पहुंचा, जहां थाने आकर्षक तरीके से सजाया गया था। उनके पहुंचते ही एसआई राजेश की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और रजिस्टर एवं अपराध विवरण का अवलोकन कर थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह से बातचीत कर क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

मौजूद एसपी नार्थ गौरव वंशवाल से कुछ जानकारी भी ली। थाने की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। वहां एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार भी मौजूद थे। इसके बाद कस्बे के जटाशंकर पोखरा पर पहुंचकर उन्होंने फव्वारा व वाल पेंटिग का जायजा लिया। वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर की मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास निर्माण का जायजा लेकर सफाई के लिए ईओ संतोष कुमार वर्मा की सराहना की। उन्हें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल व अवधेश यादव की अगुवाई में ज्ञापन सौंपकर खड्डा में रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की मांग की गई। प्रधान रामकृपाल कन्नौजिया ने भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एडीएम कृष्णलाल तिवारी, एसपी नार्थ गौरव वंशवाल, सीडीओ रामसूरत पांडेय, सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, एडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार फरीद खान, सीओ नवीन कुमार नायक आदि मौजूद रहे।
ोडल अफसर ने डीपीआरओ पर जताई नाराजगी
मथौली बाजार। क्षेत्र के सांसद आदर्श योजना में चयनित पैकौली में मंगलवार को बीआरसी परिसर में आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद नामित नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने पहुंचकर शासन के जरिए योजनाओं की हकीकत जानी। शौचालय, स्वच्छ पेयजल, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास, विभिन्न प्रकार के पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, धान क्रय केंद्र समेत अन्य विन्दुओं की समीक्षा की।

पैकौली में 811 के सापेक्ष 156 शौचालय पूर्ण होने की बात सामने आने पर डीपीआरओ पर कडी नाराजगी जताई। उज्जवला योजना को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को शिविर लगाकर पात्रों को गैस कनेक्शन देने का निर्देश दिया।इसी के साथ गांव में अधूरे विद्युतीकरण को दो माह के अंदर पूर्ण करने व गांव में रिक्त कोटे की दुकान को अविलंब चयन करने का निर्देश दिया।साथ ही चौपाल के समापन करते हुए सचिव ने परिवार नियोजन पर जोर देते हुए स्वयं को दो पुत्रियां होने की बात कहते हुए उनको अच्छी शिक्षा व परवरिस की बात कहकर लोगो से परिवार नियोजन की अपील की।इस दौरान डीएम अनिल कुमार सिंह ,सीडीओ रामसूरत पांडेय,एसडीएम दिनेश कुमार, तहसीलदार देश दीपक सिंह शेषनाथ चौहान, बीडीओ चन्द्रशेषर, ग्राम विकास अधिकारी अनिल त्रिपाठी,ग्राम प्रधान फुलपति देवी ,योगेंद्र पासवान,सत्येन्द्र दूबे,दिनेश लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed