{"_id":"5bfec958bdec2241d045aac1","slug":"71543424344-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्राली पलटने से हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्राली पलटने से हाईवे पर लगा जाम
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। फोरलेन पर हाटा ओवरब्रिज के समीप बुधवार की सुबह एक गन्ना लदी ट्राली दूसरे लेन में जाकर पलट गई। इसके चलते दूसरा लेन पूरी तरह से जाम हो गया। करीब दो घंटे तक दूसरे लेन पर आवागमन बाधित रहा। दो घंटे बाद जाकर लेन खाली कराया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कसया की ओर से ढाढ़ा शुगर मिल पर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली हाटा नगर में फोरलेन ओवरब्रिज के समीप पलट गई। ट्राली पलटने के कारण उस पर लदा गन्ना दूसरे लेन में बिखर गया। इसके कारण गोरखपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से गन्ना हटाया जा सका, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।