फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुरानी पेंशन सहित अन्य समस्याओं पर किया चर्चा

पुरानी पेंशन सहित अन्य समस्याओं पर किया चर्चा

Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन सहित अन्य समस्याओं पर किया चर्चा
काली पट्टी बांध शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली और समान कार्य समान वेतन का मुद्दा उठाया
फोटो के साथ-
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने बुधवार को काली पट्टी कर कार्य बहिष्कार किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, समान कार्य समान वेतन, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर विद्यालयों में प्रदर्शन किया। बाद में गोष्ठी कर समस्या पर चर्चा की।
कुशीनगर जिले में कुल 55 वित्तपोषित विद्यालय है। जिसमें माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के निर्देश पर बुधवार को संगठन से जुड़े शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने कहा कि चुनाव से पहले शिक्षक हितों की बात करने वाली पार्टी सरकार बनाते ही बदल गई। राज्य के शिक्षक बदहाल है। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक बनाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन देने, शिक्षकों को भी राज्यकर्मियों की भांति नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा देने और आउटसोर्सिंग के माध्यम से शिक्षकों व अन्य पदों पर भर्ती बंद करने तथा विद्यालयों में रिक्त पदों पर समयबद्ध तरीक़े से भर्ती करने की मांग की। इस दौरान रामकोला में नंदलाल पाल, सभाजीत सिंह, अरविंद सिंह, महेश पटेल, सुकरौली में अनिल कुमार दूबे, चंद्र भूषण मिश्र, शम्भूनाथ गुप्ता, प्रहलाद कुमार गुप्ता, इंद्रेश कुमार, गिरिजेश पांडेय, गजेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, लक्ष्मी भारती, हरिशंकर राम, चंद्रशेखर राम, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार शाही, अमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महेंद्र पांडेय, बालिंद्र सिंह, वेदप्रकाश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी, चंचल कुशवाहा, विनोद कुमार मिश्र, रामप्रताप यादव, हाटा की गोष्ठी में जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद वर्मा, मधुसूदन मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, अजय वर्मा, रामसुमिरन मौर्य, पेमली में जिला उपाध्यक्ष अमित नाथ त्रिपाठी, लक्ष्मीगंज में जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कसया कार्यालय के अनुसार उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रादेशिक संगठन के आह्वान पर बुधवार को कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह में शिक्षिकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। प्रधानाचार्य संतोष वर्मा, जवाहर हुसेन, जिला संयुक्त मंत्री विनोद मिश्र, अजय रेड्डी, चंचल प्रसाद कुशवाहा, निर्मला वर्मा, चंद्रिका कुशवाहा ,रामाधार कुशवाहा, पद्मावती वर्मा, अंबरेश शर्मा, गुलाब पांडेय, शंकर प्रसाद, अमित कुशवाहा, रामप्रताप यादव, प्रदीप वर्मा, नन्हे कुशवाहा, नासिर सिद्दीकी, नूर आलम अंसारी, जयंत कुमार, गंगा गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed