फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सावन का दूसरा सोमवार

सावन का दूसरा सोमवार

Mon, 06 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सावन का दूसरा सोमवार
सावन के दूसरे सोमवार को शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के सभी शिवालय हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। व्रती महिलाएं और अन्य शिव भक्त भांग, धतूर, बेलपत्र, दूध, फूल आदि चढ़ाकर भगवान शिव से मनवांछित फल प्राप्ती की कामना की। दोपहर बाद शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन किया। इससे मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहा। बच्चे मेले में खिलौने और मिठाई की खरीदारी करते दिखे। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस भी मुस्तैद रही।

नगर के शिवाला मंदिर, भन्नू नाथ, भूतनाथ, सिद्घुआ स्थान, लमूहआ शिव मंदिर, खिरिकिया शिव मंदिर, कुरमौल शिवमंदिर, मटिहनिया शिवमंदिर, पिजावा स्थान, धोबीघटवा शिवमंदिर आदि मंदिरों में सुबह से दोपहर बाद तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन शिवमंदिर बोलबम के नारों से गूंज उठा। सुबह चार बजे से ही शिव भक्तों का जत्थों आना शुरू हो गया, शिवभक्तों का रेला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर में शिवभक्त दूध, गंगा जल, भांग, धतूरा, मधु आदि चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद मंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और कीर्तन व भजन कर मनवांछित फल प्राप्ती की कामना की। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ महिला-पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। इनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन के तरफ पर्याप्त मात्रा में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों ने भांग, धतुर और दूध आदि चढ़ा कर जलाभिषेक किया। कस्बे के विश्वदर्शन मंदिर, धर्मसमधा शिवमंदिर, अमवा बाजार स्थित शिव मंदिर आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed