{"_id":"59bd0c0f4f1c1bb6688b4de3","slug":"71505561615-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया थाना क्षेत्र के साखोपार में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसया थाना क्षेत्र के साखोपार में महिला की मौत
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के गांव साखोपार में शनिवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे की छत में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटकते हुए मिला। कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। परासखाड़ के रामपुर टोला निवासी सुनीता (30) की शादी 11 वर्ष पूर्व साखोपार निवासी संजीवन पांडेय से हुई थी। किसी बात को लेकर कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। सुबह करीब छह बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो बच्चों ने दरवाजा खटखटा कर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब मिला। अगल-बगल के लोगों ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो सुनीता का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। लोगों ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा।
इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय कहना है कि मृतका के घरवालों की तरफ से ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय कहना है कि मृतका के घरवालों की तरफ से ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन