{"_id":"5996e3564f1c1b1c428b4792","slug":"71503060822-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर घटने के बाद तेज हुआ गंडक का कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर घटने के बाद तेज हुआ गंडक का कटान
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। गंडक नदी का जलस्तर कम होने के बाद कटान तेज हो गया है। शुक्रवार को कुछ ही घंटों में अमवा खास तटबंध के स्पर का करीब 20 मीटर हिस्सा कटकर नदी की धारा में विलीन हो गया। बाढ़ खंड विभाग ने यहां बचाव कार्य शुरू करा दिया है।
शुक्रवार को बरवा पट्टी गांव के खुरहुरिया टोला के सामने स्थित स्पर के अप स्ट्रीम की तरफ से कटान शुरू हो गया। दो घंटे में ही नदी की धारा ने स्पर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कटान की तेज गति से घबराए लोगों ने बाढ़ खंड विभाग के अफसरों को इसकी सूचना देते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की। जानकारी मिलने पर विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे और प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर कटान को रोकने का प्रयास शुरू किया गया। शाम तक बचाव कार्य चल रहा था। नदी के रुख को देखकर सहमे लोगों का कहना था कि तत्काल ठोस उपाय नहीं हुए तो स्पर के साथ ही नदी बंधे को भी काट देगी।
इस संबंध में बाढ़ खंड के एक्सईएन बीपी सिंह का कहना है कि बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। जलस्तर कम होने से कटान में तेजी आई है। परंतु स्थिति हर जगह नियंत्रण में है।