फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   71 rockets were to be launched, but only 37 could be launched.

Kushinagar News: 71 रॉकेट किए जाने थे लांच, 37 ही हो सके

Fri, 31 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
71 rockets were to be launched, but only 37 could be launched.
कुशीनगर। जिले के चर्चित चार दिवसीय मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिता में सब भला होते होते अंत में बारिश के मिजाज ने थोड़ी दिक्कतें खड़ी की। इसके चलते जैसे तैसे 10 लांचिंग तो अंतिम दिन हुई लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष रॉकेट लांचिंग नहीं हो सके। इंस्पेस और इसरो की सहभागिता से इस प्रतियोगिता ने वैश्विक स्तर पर तो कुशीनगर का नाम ऊंचा किया ही लेकिन पहली बार इस दूरस्थ क्षेत्र में प्रतियोगिता के कारण तकनीकी दिक्कतों और मौसम से पार पाने के लिए इंतजामात थोड़े कम रह गए। इससे 71 टीम के कैन सेट और रॉकेट लांच किए जाने थे लेकिन महज 37 रॉकेट ही लांच हो सके। सोमवार को यह लांचिंग प्रक्रिया शुरू हुई और पहले दिन 10 राॅकेट लांच किए जाने का शेडयूल था लेकिन तकनीकी कारणों से चार राॅकेट ही लांच किए गए। दूसरे दिन मंगलवार को भी 20 राॅकेटों की लांचिंग की जानी थी लेकिन खराब मौसम व नेटवर्क की दिक्कत के चलते 10 राॅकेट ही लांच किए जा सके। जबकि तीसरे दिन बुधवार को 30 राॅकेटों के सापेक्ष 13 और चौथे व अंतिम दिन महज 10 रॉकेट लांच किए जा सके। इस तरह कई बार प्रतिभागियों को लांचिंग पैड से ऑब्जर्वेशन सेंटर के बीच कनेक्शन बिठाने में दिक्कतें हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed