फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   708 bottles of liquor being smuggled to Bihar hidden in a thresher recovered, two smugglers arrested

Kushinagar News: थ्रेशर में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 708 बोतल शराब बरामद, दो तस्कर दबाेचे

Thu, 08 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
708 bottles of liquor being smuggled to Bihar hidden in a thresher recovered, two smugglers arrested
पडरौना। हरियाणा से ट्रैक्टर के साथ थ्रेशर में शराब छिपाकर बिहार ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। हाटा कोतवाली पुलिस ने दो शराब तस्करों के साथ 708 बोतल शराब बरामद किया है। शराब को थ्रेशर के अंदर का उपकरण निकालकर उसमें रखा गया था। इसी की आड़ में कई जिलों से बचते हुए तस्कर कुशीनगर तक पहुंच गए थे। पकड़े गए दोनों तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर के रास्ते होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस शिकंजा कस रही है, लेकिन तस्कर भी तरीका बदलकर शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि हाटा कोतवाली पुलिस मंगलवार की रात हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रैक्टर के साथ थ्रेशर जाता हुआ दिखाई दिया। ट्रैक्टर नया था, पुलिस को संदेह हुआ कि गेहूं की मड़ाई होने के बाद इस समय क्यों थ्रेशर जा रहा है। जांच के दौरान थ्रेशर के अंदर शराब का गत्ता भरा मिला। थ्रेशर में कोई उपकरण अंदर नहीं था। उसे निकालकर शराब की तस्करी के लिए जगह बनाई गई थी। पुलिस ने थ्रेशर के अंदर रखे 708 बोतल अवैध शराब बरामद किया। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर, थ्रेशर और शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान पुलिस ने हरियाणा के रोहतक जिले के महम थाना क्षेत्र के शेखपुर तितरी निवासी विक्रम, इसी राज्य के सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के खंडा निवासी दीपक के रूप में की। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि ट्रैक्टर और थ्रेशर का शराब तस्करी में इसलिए इस्तेमाल कर रहे थे कि किसी को संदेह नहीं होगा। शराब की खेप लेकर बागपत से होते हुए लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कुशीनगर के रास्ते बिहार में ले जाकर अधिक मूल्य पर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed