फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   700 people deposited outstanding electricity bills under OTS

Kushinagar News: ओटीएस के तहत 700 लोगों ने जमा किया बकाया बिजली बिल

Sun, 03 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
700 people deposited outstanding electricity bills under OTS
पकड़ियार बाजार। एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट का लाभ मिल रहा है। आठ नवंबर से शुरू हुई ओटीएस योजना का प्रथम चरण 30 नवंबर को समाप्त हो गया, लेकिन कुल 32874 बकायेदारों में से मात्र 700 बिजली उपभोक्ताओं ने ही बकाया बिजली बिल जमा किया है। हालांकि इस योजना की जागरूकता के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लोगों के बीच कई बैठक कर इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया था।
विज्ञापन


कोटवा विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। इसकी वसूली के लिए ओटीएस योजना चलाई जा रही है। प्रथम चरण आठ नवंबर से शुरु होकर 30 नवंबर को समाप्त हो गया। 1 दिसंबर से दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। एक चरण समाप्त होने के 22 दिन बाद भी बिजली बिल जमा करने के रफ्तार धीमी है। केंद्र के कुल 32874 उपभोक्ताओं को मिलाकर 3.5 करोड़ रुपये का बिजली बिल बाकी है। इसमें घरेलू से लेकर कामर्शियल, निजी संस्थानों व निजी नलकूप शामिल हैं। बिजली बिल जमा करने के लिए योजना के माध्यम से पहले पंजीकरण कर करा कर सरचार्ज में छूट के साथ किस्तों में बिल जमा करने की व्यवस्था है। इस योजना को कारगर बनाने के लिए बीते सप्ताह ब्लाॅक सभागार में सांसद, विधायक के साथ ग्राम प्रधान और सचिवों की बैठक भी हुई थी। इसका उद्देश्य था कि गांव के प्रधान अपने-अपने गांवों में लोगों को जागरूक कर बिजली बिल जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इसके बावजूद अधिकतर उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ नहीं उठाया।
विज्ञापन

वर्जन
बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या करीब 32874 है। शासन ने सरचार्ज में छूट देने के लिए ओटीएस योजना शुरू की है। बकायेदार योजना का लाभ उठाकर बकाया बिजली बिल किस्तों कर लें। अवधि समाप्ति के बाद वसूली के साथ उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। - रूपेश कुशवाहा, एसडीओ, विद्युत उपकेंद्र कोटवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed