फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   70 thousand cash and jewelery grabbed in the name of job, case against four

Kushinagar News: नौकरी के नाम पर 70 हजार नकद और गहने हड़पे, चार पर केस

Wed, 18 Sep 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
70 thousand cash and jewelery grabbed in the name of job, case against four
पटहेरवा। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव पुरंदरपुर कुरी टोला निवासी महिला ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव के एक व्यक्ति पर पति की नौकरी लगवाने के लिए 70 हजार रुपये और सोने के गहना लेने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार रुपये व गहना लेने वाला व्यक्ति अब फोन भी नहीं उठा रहा है। आरोप है कि उसके घर जाकर रुपये मांगने पर वह और उसके परिजन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के पुरंदरपुर कुरी टोला निवासी किरण शर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि 11 सितंबर की शाम कसया तहसील से काम करके वापस आ रही थी। जोकवा नहर के पास किसी की वह प्रतीक्षा करने लगीं। इसी दौरान एक बाइक सवार आया और पूछताछ में उसने गंतव्य की जानकारी दी। महिला ने बताया कि बातों में ही बाइक सवार ने पति को सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही और रुपये की व्यवस्था करने को कहा। दो दिन बाद बाइक सवार महिला के घर पहुंचा और चार बार में महिला ने 70 हजार रुपये दे दिए। साथ ही कुछ सोने के गहने भी दे दिए। आरोप है कि अब वह व्यक्ति फोन नहीं उठा रहा है। उसके घर जाने पर आरोपी, उसकी मां, बहन और भाई अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल यादव, उसकी मां, बहन और भाई दिनेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed