फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   7 problems solved out of 24 in samadhan diwas

Kushinagar News: डीएम-एसपी के समक्ष आए 24 मामले, निस्तारित हुए सिर्फ सात

Sat, 20 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
7 problems solved out of 24 in samadhan diwas
कप्तानगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनते डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जयस
डीएम और एसपी की मौजूदगी में कप्तानगंज तहसील में लगा संपूर्ण समाधान दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एंजेसी
कप्तानगंज। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार कप्तानगंज तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनने डीएम और एसपी पहुंचे। सीडीओ भी मौजूद रहीं। जिले के इन आला अधिकारियों से अपनी फरियाद सुनाने काफी संख्या में लोग पहुंचे। 24 लोगों ने इन अफसरों के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी पीड़ा बताई, जिसमें से सात का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल और सीडीओ गुंजन द्विवेदी कप्तानगंज के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जो 24 मामले इनके समक्ष आए, उनमें राजस्व के 13, पुलिस के दो, विकास का एक, समाज कल्याण के तीन और अन्य पांच मामले थे। इनमें से राजस्व के सात मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों से डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में समय सीमा के भीतर शिकायतों को दूर करने में कोई कसर न छोड़ें। ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि राजस्व और पुलिस टीम मिलकर मामलों का निस्तारण करें। किसी भी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले, इसके लिए सभी को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना चाहिए।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटेरिया, एसडीएम मोहम्मद जफर, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, सीओ कुंदन सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, ईओ अंबरीश कुमार सिंह, अशोक चौरसिया, मारकंडेय गुप्ता, राहुल दीक्षित, उमेश शाही, आशुतोष कुमार, विचित्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मुकदमा जीतने के बाद भी लगा रहा तहसील का चक्कर
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को फरियाद सुनने के लिए कुंदूर निवासी राधेश्याम वर्मा आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उस जमीन पर कब्जा पाने के लिए मुकदमा लड़े और जीत भी गए। फिर भी वर्ष 2021 से लगातार तहसील का चक्कर काट रहे हैं। अभी तक जमीन पर कब्जा नहीं मिला।
पट्टीदारों ने कब्जा कर ली है पुश्तैनी जमीन
फरियाद लेकर आईं तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा बेलवा उर्फ बेरिया निवासी शैल कुमारी ने कहा उनकी पुश्तैनी जमीन पर पट्टीदार कब्जा कर लिए हैं। कब्जा हटवाने के लिए दस से अधिक बार संपूर्ण समाधान दिवस में आ चुकी हैं, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। शनिवार को भी उम्मीद लेकर डीएम से मिलने आई थीं। बैनामे की जमीन पर है दबंग का कब्जा, नहीं कर रहा खाली
तहसील में आईं ग्राम सभा पगार निवासी पूनम ने बताया कि उनकी बैनामा ली जमीन पर गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उस पर कब्जा पाने के लिए तीन बार संपूर्ण समाधान दिवस में आ चुकी हैं। फिर भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।

12 लोगों का बंद कर दिया है रास्ता
ग्राम सभा घौरा निवासी प्रद्युम्न मिश्रा ने कहा कि रास्ते की जमीन एक व्यक्ति ने अवैध रूप से बंद कर दी है। 12 लोगों का रास्ता बाधित हो गया है। इसे लेकर आईजीआरएस पर शिकायत की, दो बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन रास्ता खाली नहीं हुआ है। पुन: फरियाद लेकर आया हूं।

46 मामलों में आठ का निस्तारण
खड्डा। शनिवार को खड्डा तहसील में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 46 मामले आए। इनमें आठ का निस्तारण किया गया। खड्डा की एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ संदीप कुमार वर्मा की मौजूदगी में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण आदि विभागों से जुड़े कुल 46 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। संवाद


48 शिकायतें आईं, सिर्फ चार निस्तारित
तमकुहीराज। शनिवार को तमकुहीराज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में एडीएम देवीदयाल वर्मा, एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद, सीओ जितेंद्र सिंह कालरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। तहसील क्षेत्र के बांसगांव जटवलिया की करीब 40 भूमिहीन महिलाएं पट्टे की जमीन की मांग का आवेदन लेकर पहुंची थीं। एसडीएम विकास चंद ने बताया कि समाधान दिवस में 48 मामले आए, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण हो सका। राजस्व के 25 मामले आए, जिनमें से चार, पुलिस के नौ, विकास के पांच और अन्य विभागों से नौ मामले आए। लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed