फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   7 hours electricity barred

Kushinagar News: सेवरही कस्बा में सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
7 hours electricity barred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। राजापाकड़ से सेवरही आने वाली बिजली लाइन में बृहस्पतिवार की रात तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इससे सेवरही कस्बे में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने आई गड़बड़ी को दुरुस्त कर सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की।
सेवरही कस्बा वर्षों से पुराने बिजली के जर्जर तार से पटा है। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे राजापाकड़ से सेवरही आने वाली मेन लाइन में तकनीकी गड़बड़ी हो गई। इससे जानकी नगर, मालवीय नगर, स्वर्ण नगर, किदवई नगर समेत सभी मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार की सुबह जेई के निर्देश पर संविदाकर्मी सैयद अंसारी, सुभाष भारती व आजाद ने तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई विकास कुमार साहनी ने कहा कि मेन लाइन में तकनीकी गड़बड़ी होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गड़बड़ी को दूरकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed