फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   670 vehicle owners of the district are holding back Rs 1.67 crore of the Transport Department

Kushinagar News: जिले के 670 वाहन स्वामी दबाए बैठे हैं परिवहन विभाग का 1.67 करोड़

Thu, 21 Aug 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
670 vehicle owners of the district are holding back Rs 1.67 crore of the Transport Department
- 25,000 रुपये से अधिक टैक्स बकाए वाले वाहन स्वामियों को भेजे जा रहे नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के 670 व्यावसायिक वाहनों के मालिक परिवहन विभाग को 1.67 करोड़ रुपये का टैक्स नहीं चुका रहे हैं। विभाग वाहन स्वामियों को कर बकाए का नोटिस भेजने की तैयारी में है। साथ ही विभाग के कर्मचारी फोन कर टैक्स जमा करने को कह रहे हैं। समय से टैक्स न चुकाने पर आरसी जारी होगी।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में करीब 15,000 व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें करीब 670 वाहनों के मालिकों ने रोड टैक्स जमा नहीं किया है। व्यावसायिक वाहन स्वामियों को हर तीसरे और चौथे महीने में वाहन का क्वॉर्टर टैक्स जमा करना होता है। इसमें बस, ट्रक, टेंपो, जीप, निजी कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली, क्रेन, माल वाहक और सवारी ढोने वाले वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि टैक्स न चुकाने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। अभी एक अवसर देते हुए 25000 रुपये अधिक बकाए वाले वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है। विभाग की तरफ से अब तक 470 वाहन मालिकों को नोटिस भेज दिया गया है। 200 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजने की कार्रवाई चल रही है। यदि विभाग की तरफ से नोटिस भेजने के बाद भी रोड टैक्स जमा नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ आरसी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद वाहन स्वामियों से राजस्व टीम टैक्स का बकाया रकम की वसूली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed