{"_id":"673a56538e7ef252bd0f16c4","slug":"67-people-donated-blood-in-the-camp-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126623-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिविर में 67 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिविर में 67 लोगों ने किया रक्तदान
Mon, 18 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
कसया/साखोपार। रोटरी क्लब की ओर से रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 67 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि हवाई अड्डा के निदेशक प्रणेश कुमार राय ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है,जो किसी की जान बचाने के साथ समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी देता है। संरक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने आयोजन की सराहना की। कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। अध्यक्ष वाहिद अली ने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर समाज सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। रोटरी भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा। सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान एक नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा, कुन्नू जी, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, निदेशक डॉ सुनील सिंह, निदेशक गोपीचंद कसौधन, रक्तदान शिविर संयोजक शंभु कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।