{"_id":"5ccdda42bdec2207836076a2","slug":"61556994626-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर लगाई गई स्काउट गाइड की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर लगाई गई स्काउट गाइड की ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ पर दिव्यांग और बुजुर्गों की मदद करेंगे स्काउट गाइड
रामकोला। सरस्वती बाल विद्या मंदिर में शनिवार को डीआईओएस की मौजूदगी में बूथों पर स्काउट गाइड की ड्यूटी लगाई गई। ये बूथों पर आने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों को मतदान करने में सहयोग करेंगे।
डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र और प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि विद्यालय में 65 स्काउट गाइड हैं, जिनमें से 45 की विभिन्न गांव में बने बूथों पर ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी स्काउट गाइड बूथों पर मतदान करने पहुंचे असहाय, दिव्यांग, बुजुर्ग और शारीरिक रूप से कमजोर मतदाताओं को मतदान करने में मदद करेंगे। इस मौके पर हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेंद्रदत शुक्ल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।