फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन छेड़ने की दी चेतावनी
फोटो के साथ-----
अलग-अलग गुटों ने पीएम-सीएम को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया। जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव ने कहा कि किसानों के बकाया मूल्य भुगतान के लिए शासन और प्रशासन से बार-बार मांग की गई, लेकिन अब तक शत-प्रतिशत भुगतान नहीं हो सका है। इससे किसानों को बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य जरूरतें पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते इन समस्याओं का निस्तारण नही हुआ तो संगठन की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रामवेलास, सोवरन सिंह, भृगुरासन कुशवाहा, लक्ष्मी यादव, आरती देवी, फुलवंती देवी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने पीएम और सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया। इसमें लक्ष्मीगंज बंद पड़ी चीनी मिल को चलवाने की मांग प्रमुख रही। जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि बंद पड़ी लक्ष्मीगंज चीनी मिल को चालू कराने के लिए संगठन की तरफ से बीते महीने में कई दिनों तक आंदोलन किया गया। आंदोलन को समाप्त करने पहुंचे एडीएम कृष्णलाल तिवारी ने बीस दिनों के भीतर इस मामलें में कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 फरवरी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नही हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान रामप्यारे शर्मा, रमई प्रसाद, बबलू खरवार, चेतई प्रसाद, रामाश्रय वर्मा, प्रभु भारती, मोरिक यादव, भोला गुप्ता, चांदवली, सुरेंद्र, संतराज पासवान, रामाआशीष, हरि यादव, टिकाउु चौधरी, रुबैना नेशा, अमीरुन नेशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed