फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Polythene Ban: Strict administration, raid on shops

पॉलिथीन बैन : प्रशासन सख्त, दुकानों पर छापे

Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Polythene Ban: Strict administration, raid on shops
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। पॉलिथीन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सोमवार को जनपद के शहरी क्षेत्रों में कई दुकानों पर छापेमारी की गई। कसया में छह दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया, वहीं कप्तानगंज में पॉलिथीन की एक दुकान सील कर दी गई। यह कार्रवाई एसडीएम की तरफ से की गई। उधर, पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बाद जनता भी जागरूक हुई है। लोग झोला लेकर बाजार जा रहे हैं। अधिकांश दुकानदार भी लोगों को घर से झोला लाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी की अगुवाई में नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने पडरौना नगर में भी दुकानों पर जांच पड़ताल की। पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त कर ली गई और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। एसडीएम सदर अजय नारायण सिंह का कहना कहना था कि जो दुकानदार पॉलिथीन में सामान बेंचते हुए पाए जाएं, उनकी पॉलिथीन जब्त कर ली जाए तथा उन पर जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार दिन के करीब 11 बजे एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी और ईओ प्रेमशंकर गुप्ता सपहां मार्ग पर संचालित दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री और स्टॉक की जांच पड़ताल शुरू की। टीम ने सपहां मार्ग के बाद गांधी चौक से लेकर गोला बाजार तिराहे तक संचालित दुकानों पर बारी-बारी से जांच की। कुछ दुकानदारों के यहां ही 50 माइक्रान से कम की पॉलिथीन पाई गई। एसडीएम ने इन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का ईओ को आदेेश दिया। इस मौके पर एसओ शैलेश कुमार सिंह, श्रवण तिवारी समेत नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम ने कस्बे के चांदनी चौक पर पॉलिथीन बेचने वाले एक दुकानदार ओमप्रकाश कसौधन के दुकान की जांच की। वहां 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि शासन का निर्देश है कि 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन को न बेचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed