फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एपी बांध के किनारे बसे खैरखुंटा गांव पर बाढ़ का खतरा

एपी बांध के किनारे बसे खैरखुंटा गांव पर बाढ़ का खतरा

Thu, 05 Jul 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
एपी बांध के किनारे बसे खैरखुंटा गांव पर बाढ़ का खतरा
River

विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। बड़ी गंडक नदी में डिस्चार्ज घटने के बावजूद कटान जारी है। एपी बांध के किनारे बसे खैरखुटा गांव पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। इसके कारण गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। नदी गांव के रिहायशी इलाके तक पहुंच गई है। इस गांव के लोगों का कहना है कि यदि कटान रोकने का इंतजाम समय रहते नहीं किया गया तो इस गांव के वजूद को बचाना कठिन हो जाएगा।

मानसून सत्र के शुरू हुए बीस दिन बीत चुका है। बावजूद इसके अभी तक अहिरौलीदान के खैरखुटा समेत अन्य संवेदनशील गांवों को गंडक नदी के कटान से बचाने का कोई उपाय ही नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि दो दिन पहले जब गंडक नदी में डिस्चार्ज बढ़ा था तो यही लग रहा था कि नदी इस बार इन गांवों के अस्तित्व को मिटा देगी। इससे लोगों में इतनी बेचैनी बढ़ गई कि नदी के किनारे के गांव वालों ने तो अपने जरुरी सामानों को भी समेटना शुरू कर दिया। अब जब वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में डिस्चार्ज घटकर 70 हजार क्यूसेक से भी कम हो गया है, तब भी खैरखुटा गांव के लोग दहशतजदा हैं, क्योंकि नदी के कटान का सिलसिला बदस्तूर जारी है और नदी कटान करती हुई गांव की ओर बढ़ गई है। यही नहीं डिस्चार्ज कम होने के बाद भी बड़ी गंडक नदी ने पूर्व प्रधान मजिस्टर पासवान, गामा चौहान, गौरी शंकर, नन्हू चौहान, अदालत पासवान, जगदीश चौहान, चंद्रेश्वर चौहान, गनेश चौहान के रिहायशी घरों को अपने निशाने पर ले लिया है। इससे चिंतित लोग अब सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि यह पहला अवसर है, जब नदी का तेज दबाव अहिरौलीदान के कई गांवों पर बना हुआ है। तब भी प्रशासन की ओर से कोई बचाव कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया है। इसके चलते लोगों में बेचैनी बनी हुई है। गांव के दीनानाथ सिंह, बबलू प्रसाद, रामेश्वर पटेल, संजय सिंह, ओमप्रकाश पटेल, व्यास कुशवाहा, रेयाज हाशमी, जयप्रकाश निषाद, प्रदीप सिंह, शंभू यादव समेत आदि लोगों ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कटान रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से उपाय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed