{"_id":"59de598f4f1c1b65548b6ee6","slug":"61507744143-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बुधवार को भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें फाजिलनगर के सराफा कारोबारी पिता-पुत्र पर हुई फायरिंग के मामले में शीघ्र पर्दाफाश करने और मृत युवक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग शामिल है।
कामरेड मोहन प्रसाद गोंड़ की अगुवाई में भाकपा कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां वह अपनी मांगों से जुड़ा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपे। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने, किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत लाभांवित करने, बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जर्जर तार व पोल को बदलवाने, फाजिलनगर के सराफा व्यापारी पिता-पुत्र पर हुए हमले का शीघ्र पर्दाफाश करने आदि की मांग प्रमुख थी।
इस दौरान शैलेश उपाध्याय, श्रीराम कुशवाहा, ब्रजेश गोंड़, रविंद्र सिंह, रामकिशुन, आस मोहम्मद, सगीर आलम, नबी रसूल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।