फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   610 meters of RCC drain will be constructed, 80 lakhs will be spent

Kushinagar News: 610 मीटर होगा आरसीसी नाली का निर्माण, खर्च होंगे 80 लाख

Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
610 meters of RCC drain will be constructed, 80 lakhs will be spent
रामकोला। कस्बा के कांशीराम शहरी आवासीय के पास से गन्ना समिति तक 610 मीटर लंबी आरसीसी नाली का निर्माण होगा। इसके लिए 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह निर्माण कार्य 15 वित्त आयोग योजना के तहत होगा। इसके निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुख्य सड़क किनारे रहने वाले करीब 500 लोगों को जलनिकासी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा के कांशीराम शहरी आवासीय के पास से गन्ना समिति तक सड़क किनारे जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं थी। इससे सड़क किनारे बसे लोगों को जलनिकासी के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। लोगों के घर से निकला गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क किनारे ही भरा रहता था। इसकी वजह से लोग बदबू से आसपास के लोग परेशान तो थे ही साथ ही इस रास्ते पर पानी भरा होने से आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यहां के लोग नगर पंचायत के चेयरमैन समेत ईओ को कई बार मांगपत्र देकर जलनिकासी का समुचित इंतजाम कराने की मांग कर चुके थे। लोगों की इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद इस नाली का निर्माण 15वें वित्त आयोग योजना के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि कस्बा में जलनिकासी की समस्या से लोग काफी समय से परेशान थे। कस्बा के काशीराम शहरी आवास के सामने से गन्ना समिति तक 610 मीटर आरसीसी नाली का निर्माण 15वें वित्त आयोग योजना के तहत किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि कस्बा में सबसे बड़ी समस्या बारिश की पानी निकासी की है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कस्बा में नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed