{"_id":"656cdc7348d0750d220b37c6","slug":"600-meritorious-high-school-and-intermediate-students-awarded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8773-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईस्कूल और इंटर के 600 मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईस्कूल और इंटर के 600 मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत
Mon, 04 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के भंते सभागार में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर (गोरक्षप्रांत) की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें जिले के हाईस्कूल व इंटर के 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने कहा कि शिक्षा से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। ऐसे समारोह होनहारों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक होते हैं। वर्तमान में गुणवत्ता व नैतिक शिक्षा पर शिक्षक व अभिभावकों को जोर देने की जरूरत है। शिक्षा ही भविष्य को संवार सकती है। कार्यक्रम को बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सुमित त्रिपाठी ने संबोधित किया। अंत में अतिथियों का स्वागत प्रांत उपाध्यक्ष एबीवीपी गोरक्ष प्रांत डॉ. निगम मौर्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक प्रशांत राय ने किया।
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अनूप भारत, विभाग संयोजक तनुज पाठक, जिला आंदोलन संयोजक राजन मद्धेशिया, निखिल उपाध्याय, जिला समन्वयक सतेंद्र मौर्य, नगर मंत्री आशुतोष जायसवाल, राकेश गिरी, नीतीश सिंह आदि मौजूद रहे।