{"_id":"61d736be9dc444762f0177e3","slug":"60-thousand-behind-in-applying-the-first-dose-kushinagar-news-gkp422750875","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली डोज लगाने में ही 60 हजार पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली डोज लगाने में ही 60 हजार पीछे
विज्ञापन
पहली डोज लगाने में ही 60 हजार पीछे
टीकाकरण शुरू हुए एक साल होने को, 1218995 लोगों को ही लग पाई दूसरी डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के बावजूद 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के कोरोनारोधी टीकाकरण में तेजी नहीं आ रही है। कहीं लोगों का रुझान कम दिख रहा है तो कहीं लोगों के बाहर होने की वजह से गति नहीं आ पा रही है। अब तक लगभग 19 लाख 71 हजार लोगों को ही टीके की पहली डोज लग पाई है। दूसरी डोज 12.18 लाख लोगों को लगी है। हालांकि किशोरों में टीकाकरण के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है।
जनपद में टीकाकरण 16 जनवरी से चल रहा है। चरणबद्ध तरीके से शुरू हुए इस टीकाकरण में शुरुआत में तो लोगों को जागरूक करना पड़ा, लेकिन भीड़ उमड़ी तो पुलिस तक तैनात करनी पड़ी थी। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू होने के बाद कुछ माह तक इसमें तेजी रही। इसके बावजूद शासन से मिले लक्ष्य तक टीकाकरण नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनपद में शासन से टीकाकरण के लिए 25 लाख 75 हजार 962 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 19 लाख 71 हजार 119 लोगों को पहला डोज लग चुका है।
इस हिसाब से प्रथम डोज 604843 लोगों को लगना बाकी है। दूसरा डोज अब तक 12 लाख 18 हजार 995 लोगों को लगा है, जो निर्धारित लक्ष्य से 1356967 पीछे है। विभाग मानना है कि कुछ लोग कामकाज के सिलसिले से बाहर हैं तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में भी टीका लगवाने वालों की संख्या कम है। इसके अलावा 18 साल से ऊपर के आयु के लोगों का लक्ष्य भी वास्तविक संख्या से अधिक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जनपद में 18 साल से अधिक उम्र के 25 लाख 75 हजार 962 लोगों को टीका लगाने का जो लक्ष्य है, उस उम्र के लोगों की संख्या इतनी नहीं है। इसके अलावा कुछ बाहर हैं तो कुछ गर्भवती एवं धात्री महिलाएं टीकाकरण से वंचित बताई जा रही हैं। टीकाकरण से जो लोग भी वंचित हैं, उन्हें जागरूक कर टीकाकरण कराया जा रहा है। इसके अलावा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 800 टीमों गठित कर स्कूल-कॉलेज में उन्हें बुलाकर टीका लगाने की तैयारी की गई है। डोर टू डोर टीमें जाकर टीका लगाएंगी तथा टीकाकरण केंद्रों पर भी टीका लगाकर लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ