फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   6 years delayed payment received

Kushinagar News: निजी स्कूलों को मिली राहत, छह वर्षों रुका भुगतान मिला

Sun, 26 Mar 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
6 years delayed payment received
शिक्षा के अधिकार के तहत 121 विद्यालयों में गरीब परिवारों के 2044 बच्चों का हुआ था नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आरटीई के तहत छात्र-छात्राओं का नामांकन करने वाले प्राइवेट विद्यालयों के लिए राहत भरी खबर है। तीन वर्षों से इनका रुके भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा के अधिकार के तहत जिले के 121 प्राइवेट स्कूलों में गरीब परिवारों के 2,044 बच्चों का नामांकन हुआ था।
वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के विद्यार्थियों की शिक्षा के मद में 1.1 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। वर्ष 2022-23 में नामांकित विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में पुस्तक एवं यूनिफार्म के लिए पांच हजार रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से 15 लाख रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के तहत नामांकित बच्चों का स्थलीय सत्यापन किया गया। इन बच्चों के फीस की प्रतिपूर्ति 121 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकित 2992 विद्यार्थियों के सापेक्ष फीस प्रतिपूर्ति के लिए निदेशालय से 2044 बच्चों के लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की तरफ से मिली धनराशि को भेजने की तैयारी विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर विद्यालय को फीस प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में विद्यालय के नाम नया खाता खुलवाना होगा। स्कूल की फीस रसीद की मूल प्रति के साथ बैंक पासबुक विभाग को उपलब्ध कराना होगा। ऐसे विद्यालयों को फीस प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी, जो निशुल्क अथवा रियायती दर पर कोई भवन, भूमि अथवा अन्य सुविधाएं प्राप्त किए हैं।

फीस की प्रतिपूर्ति वास्तविक शुल्क अधिकतम 450 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रत्येक माह की दर से 11 माह के लिए होगा। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि आरटीई के तहत विद्यालयों का बकाया शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए शासन की तरफ से निर्देश मिला है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से दो दिन में सभी विद्यालयों के खाते में शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed