फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   6 Unregistered Private Hospitals Sealed; Notices Issued to 11

Kushinagar News: बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे 6 निजी अस्पताल सील, 11 को नोटिस

Sun, 15 Mar 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
6 Unregistered Private Hospitals Sealed; Notices Issued to 11
कप्तानगंज कस्बे के तिरुपति हॉस्पिटल की जांच करते सीएचसी अधीक्षक डॉ. सूर्यभान कुशवाहा।स्रोत-सोशल
पडरौना। अवैध व मानक की अनदेखी कर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ शनिवार को जांच अभियान चलाया गया। टीम ने बिना पंजीकरण के संचालित मिले छह अस्पतालों को सील कर दिया और मानक की अनदेखी कर संचालित हो रहे 11 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इससे अवैध तरीके से संचालित होने वाले निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। बिना मानक पुरा किए के ही चल रहे अस्पतालों के संचालकों को भी मानक पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। तमकुहीराज संवाद के अनुसार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने लखीबाग में संचालित लाइफ लाइन हॉस्पिटल को वैध प्रमाणपत्र के अभाव में सील कर दिया। लवली हॉस्पिटल में ताला बंद मिला। अभिराज हॉस्पिटल, नंद बाल गोपाल हॉस्पिटल व ओम साईं हॉस्पिटल में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। कसया संवाद के अनुसार, सीएचसी अधीक्षक मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने प्रज्ञा हॉस्पिटल, अमन पैथोलॉजी और जीवन ज्योति मेडिकेयर को वैध कागजात के अभाव में सील कर दिया। दीनदयाल अस्पताल, शारदा हॉस्पिटल और नव जीवन मैक्स हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया। नेबुआ नौरंगिया संवाद के अनुसार, सीएमओ डॉ. चंद प्रकाश ने अपना हॉस्पिटल, सेवा हॉस्पिटल और साईं हॉस्पिटल व मां दुर्गा अस्पताल की जांच की। इसमें मां दुर्गा अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

मथौली संवाद के अनुसार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया ने सिटी हॉस्पिटल मथौली को पंजीकरण कराने तक संचालन नहीं करने के लिए शपथ पत्र लिया। शिवम हॉस्पिटल मथौली में संचालक नहीं मिला। इसके अलावा स्टार हॉस्पिटल की जांच की गई। कप्तानगंज संवाद के अनुसार, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीएचसी अधीक्षक ने तिरुपति हॉस्पिटल, सरोज हॉस्पिटल और ज्ञानती मेमोरियल हॉस्पिटल को ऑपरेशन थिएटर मानक विहीन पाए जाने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दुदही संवाद के अनुसार, डॉ. अनूप कुमार ने बिना पंजीकरण संचालित एसएन हॉस्पिटल दशहवा को सील कर राहत हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया। इसके अलावा शिवम हॉस्पिटल, महंत शिवनंदन हॉस्पिटल बड़हरा, मंगलम हॉस्पिटल, आयुषी हॉस्पिटल, न्यू शिवाय हॉस्पिटल, विंध्यवासिनी हॉस्पिटल दुदही, सरस्वती हॉस्पिटल गौरी श्रीराम, देवानसी हॉस्पिटल तिवारी पट्टी का निरीक्षण किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed