फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   6 found positive in kushinagar

कोरोना से छह नए लोग संक्रमित, एक मरीज हुआ स्वस्थ

Tue, 22 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
6 found positive in kushinagar
कोरोना से छह नए लोग संक्रमित, एक मरीज हुआ स्वस्थ
विज्ञापन

अब तक 2,68,530 लोगों की हो चुकी है कोरोना जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना से संक्रमित मिलने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को बढ़ गई। छह नए लोग इस महामारी से संक्रमित मिले। इन्हें लेकर कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5612 हो गई है। सिर्फ एक व्यक्ति इलाज के बाद स्वस्थ पाया गया।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए 2025 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 944 की सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 938 निगेटिव और छह पॉजिटिव केस हैं। इन्हें लेकर अब तक कराई गई 2,68,530 लोगों की जांच में कुल 5612 कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाया गया। इसे लेकर अब तक 5528 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 60 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 24 लोग इसके संक्रमण की चपेट में हैं। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.08 प्रतिशत, स्वस्थ होने वालों की दर 98.50 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत है। उन्होंने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed