फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   6.97 lakh looted

समूह के रुपये लेकर आए एजेंट से 6.97 लाख लूटे

Tue, 15 Nov 2016 11:14 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 15 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
6.97 lakh looted
अपराध - फोटो : santosh verma
पडरौना। नगर के छावनी मुहल्ले में स्थित एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में मंगलवार को समूह के रुपये जमा करने पहुंचे एजेंट से दिनदहाड़े 6.97 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। एजेंट की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद इन्हें बदलने की आपाधापी में लोगों को कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के छावनी मुहल्ले में स्थित श्रीराम माइक्रो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। लूट के शिकार हुए पडरौना नगर के ही निवासी अजयचंद गुप्ता की तरफ से पुलिस को बताया गया कि वह रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के एजेंट हैं। मंगलवार को समूह के रुपये जमा करने आए थे। दिन के करीब 11:30 बजे फाइनेंस कंपनी के बाहर ही अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी बाइकसवार दो बदमाश पहुंचे। उनमें एक ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए और बदमाश रुपये से भरा उनका बैग छीनकर फरार हो गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। एजेंट ने 6.97 लाख रुपये लूटे जाने की कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ सदर श्रीश्चंद्र का कहना था कि एजेंट अजयचंद गुप्ता ने 6.97 लाख रुपये लूटे जाने की तहरीर दी, जिसके आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed