{"_id":"607482b98ebc3e59176b884e","slug":"56-corona-positive-found-kushinagar-news-gkp391786986","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले, नौ मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले, नौ मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले, नौ मरीज हुए स्वस्थ
- एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 324 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि सोमवार को भी जारी रही। इस दिन 56 नए लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। नौ मरीज स्वस्थ पाए गए।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शाम तक 2,550 संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 2006 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1950 निगेटिव और 56 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में कप्तानगंज क्षेत्र से तीन, पडरौना से 18, फाजिलनगर से एक, विशुनपुरा से एक, सेवरही से एक, कुबेरस्थान से दो, रामकोला से तीन, दुदही से आठ, तमकुही से दो और अन्य क्षेत्रों से 17 लोग हैं। इस तरह अब तक कराई गई 4,05,348 लोगों की जांच में 6,140 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें नौ व्यक्ति सोमवार को स्वस्थ मिले। इस तरह अब तक कुल 5,752 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 64 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 324 एक्टिव केस है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 93.68 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है। डीएम एस. राजलिंगम ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।