{"_id":"5d20e6aa8ebc3e6cfa3be6d9","slug":"53-14-poling-in-panchayat-bi-election-kushinagar-news-gkp312919596","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव में 53.14 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव में 53.14 फीसदी मतदान
विज्ञापन
रामपुर जंगल गांव में मतदान केन्द्र पर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते मतदाता।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उपचुनाव में 53.14 फीसदी मतदान
आठ जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी मतगणना
जिला पंचायत के एक और ग्राम प्रधान के छह सहित विभिन्न पदों पर डाले गए वोट
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिला पंचायत के एक और ग्राम प्रधान के छह रिक्त पदों सहित विभिन्न पदों के लिए उप चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक कुल 53.14 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में 49 पोलिंग पार्टियों में 196 मतदानकार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इन बूथों पर सुरक्षाबलों के अलावा छह-छह जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
पडरौना क्षेत्र के बड़गांव, विशुनपुरा के जटहां बाजार, खड्डा के रामपुर जंगल, तमकुहीराज के भेलया, हाटा के रामनगर और मोतीचक ब्लॉक के जमुआन गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान का उपचुनाव हुआ। इसी तरह विशुनपुरा क्षेत्र के चैती मुसहर, कुरमौल उर्फ सोहनपुर, खड्डा के मिश्रौली, दुदही के ठाड़ीभार व खिरिया और नेबुआ नौरंगिया के रामपुर भाठ सहित सात पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य के लिए भी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुकरौली के खोट्ठा एवं फाजिलनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य, जबकि दुदही क्षेत्र के दुदही दक्षिणी में जिला पंचायत सदस्य के लिए भी उप चुनाव कराया गया। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान चला। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि मतदान ड्यूटी में 49 पोलिंग पार्टियां लगाई गई थीं। पडरौना, हाटा, विशुनपुरा, मोतीचक, मिश्रौली और हाटा क्षेत्र के मतदान बूथों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। इतने ही जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। उन्होंने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 53114 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस दौरान कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतपेटियां संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर जमा कराई गईं, जहां आठ जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जटहां में प्रधान के लिए हुए उप चुनाव में 52.53 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान को लेकर गांव के लोगों में कोई खास उत्सुकता नहीं दिखी। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत बड़गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बड़गांव में ग्राम प्रधान केश्वर मल्ल के आकस्मिक निधन के कारण यह पद रिक्त हो गया था। मतदान खत्म होने तक 44 प्रतिशत लोगों ने यहां मतदान किया था।