फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   52 absent in compatment exam

Kushinagar News: जिले के 52 परीक्षार्थियों ने छोड़ी कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा

Sun, 23 Jul 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
52 absent in compatment exam
फोटो है।-
विज्ञापन

नगर उदित नारायण इंटर कॉलेज में हुई कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में शनिवार को कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इसमें हाईस्कूल के 221 और इंटर के 614 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 783 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
केंद्राध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शनिवार को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई थी। इस परीक्षा में हाईस्कूल के 221 और इंटर के 614 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

दो पालियों में हुई परीक्षा में सुबह आठ बजे से सवा दस बजे तक हाईस्कूल और दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक इंटर के परीक्षार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट की परीक्षा में हाईस्कूल के 198 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी पाली में हुई इंटर की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट की परीक्षा में कुल 585 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 29 परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दी। इस परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो गई है।

इस संबध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की शनिवार को हुई कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट की परीक्षा में कुल 835 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 783 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि कुल 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed