{"_id":"5c9fb0d0bdec22140d56adb7","slug":"51553969360-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत का रखिए ख्याल, अवश्य करिए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत का रखिए ख्याल, अवश्य करिए मतदान
Sat, 30 Mar 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता मुहिम के तहत वीणा वादिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज पडरौना में सेहत की पाठशाला और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शपथ दिलातीं डॉक्टर पल्लवी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत शनिवार को पडरौना के वीणा वादिनी गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में सेहत की पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. पल्लवी सिंह एवं पिडियाट्रिशियन डॉ. कमलेश वर्मा ने सेहत से जुड़ी जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र और पडरौना नगरपालिका के ईओ एएन सिंह ने स्वच्छता का संदेश दिया और छात्राओं से अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों को शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी सिंह ने छात्राओं को महीने के मुश्किल दिनों में बरती जाने वाली सावधानी और सेनरेटरी पैड के उपयोग की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वे स्वस्थ रहेंगी तो ही परिवार को संभाल सकेंगी। डॉ. कमलेश वर्मा ने कहा कि संयमित और अनुशासित रहकर निरोग रहा जा सकता है। खाने से पहले हाथ धोना भी अनुशासन है।
विज्ञापन
साफ-सफाई से बीमार पड़ने का खतरा 50 फीसदी कम हो जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं स्विप के नोडल अफसर उदय प्रकाश मिश्र ने कहा कि निष्पक्ष मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। इसलिए हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। ईओ एएन सिंह ने कहा कि भोजन करने से पहले और शौच के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं। उन्होंने छात्राओं से अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला गुप्ता ने कहा कि नारी अबला नहीं है। वह हर मुश्किल का सामना कर सकती है।
नगर पालिका ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
- अपराजिता कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद पडरौना की टीम ने मतदान के प्रति विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को जागरूक किया। ईओ के साथ स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम हरिश्चंद्र राय, संतोष कुमार, रियाजुद्दीन, राकेश श्रीवास्तव, अमरनाथ शर्मा, विपिन जायसवाल, सतीश प्रसाद, बैजनाथ सोनी, दिनेश पांडेय, नंदकिशोर, नंदलाल यादव, प्रहलाद, छोटेलाल, प्रमोद, राधेश्याम प्रहलाद यादव, कैलाश, शम्मी, सतीश लाल, आकाश, प्रदीप चौधरी, अब्दुल लतीफ, राजकुमार यादव, फूलचंद प्रसाद, ललित मोहन और रमेश कुमार की टीम ने छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया और घरवालों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। विद्यालय में इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। एक सादे बैनर पर छात्राओं, शिक्षकों और अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया।
इनका रहा सहयोग
विद्यालय के प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य उर्मिला गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक सरोज मिश्रा, निवेदिता मिश्रा, चांदनी दीक्षित, सुषमा सिंह, एकता शुक्ला, आनंद मिश्रा, अखिलेश बर्नवाल और लालमन सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
आनंदनगर की मंडली ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम
दिशा फाउंडेशन आनंदनगर की गायन-वादन मंडली ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, जागो मतदाता जागो, सेहत रहेगी तभी आएगी खुशहाली सहित अनेक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी दिलचस्प बना दिया। टीम में दिनेश लाल, संतराज, सुनील कुमार, बादल सिंह और सोमह कुमार शामिल रहे।
बेटियों ने कार्यक्रम को सराहा
11वीं की छात्रा सुहाना खातून ने कहा कि कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। सेहत से जुड़ी जानकारी के साथ ही मतदान का महत्व बताया गया।
10वीं की छात्रा रुहानिका रावत ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं ही नहीं, अभिभाव भी प्रभावित हैं। ऐसा कार्यक्रम होना चाहिए।
आठवीं की छात्रा संगुप्ता शाही ने कहा कि डॉ. पल्लवी ने स्वच्छता और सेनेटरी पैड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस बारे में वह घर में सभी महिलाओं को बताएगी।
नौवीं की छात्रा रुबी खातून ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए चलाई जा रही मुहिम का असर दिखने लगा है।