फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए टोल फ्री नंबर भी हुआ है जारी

सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए टोल फ्री नंबर भी हुआ है जारी

Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए टोल फ्री नंबर भी हुआ है जारी
लोकसभा चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया सुविधाओं का जायजा
फोटो के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़ी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कुल तीन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर फोन करके सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस कंट्रोल रूम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के अलावा जनपदस्तरीय अधिकारी-कर्मचारी भी जुट गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से भेजे गए तीन एलईडी प्रचार वाहन जहां ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचन के संबंध में जागरुकता के लिए संचालित किए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर जिले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के अलावा चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां सौंपने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कलेक्ट्रेट में लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन कार्यालय के सामने ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंप्यूटर और टेलीफोन सुविधा से सुसज्जित इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम के लिए जिन नंबरों को जारी किया गया है, उनमें 1950, 05564240090 और 18001805924 शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम कृष्ण लाल तिवारी ने बताया कि कंट्रोल रूम के इन फोन नंबर पर निर्वाचन संबंधी सूचनाएं कभी भी दी जा सकती हैं। उपलब्ध सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed