{"_id":"5c6d9481bdec224e4507f6cb","slug":"51550685313-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
Wed, 20 Feb 2019 11:25 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर में शहीद यात्रा निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के छठे दिन आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। बुधवार को जगह-जगह पाकिस्तान के पीएम व आतंकवाद का पुतला जलाकर लोगों ने विरोध जताया। पडरौना में मां भारती वाहिनी व विभिन्न संगठनों की ओर से जुलूस निकाला गया और सुभाष चौक पर पहुंच कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया गया।
मां भारती वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम जुलूस निकालकर नगर का भ्रमण किया। यह जुलूस नगर के सुभाष चौक पर पहुंचा। जहां कैंडल जलाकर कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म किए जाने की मांग की। इस दौरान नीतिन साहा, अंशुमान बंका आदि मौजूद रहे। केएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से जुलूस निकाला गया। इसमें महापुरुषों की झांकियां सजाई गई थीं। पूरे नगर का भ्रमण कर यह जुलूस पुन: विद्यालय परिसर में पहुंची। जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीदों को नमन किया गया।
विद्यालय की ओर से शहीदों के परिवार को 51 हजार रुपये की सहायता राशि डीएम को सौंपी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, रिशु श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, मानस केसरवानी, अख्तर अली, आफताब आलम, रमेश यादव, अशोक यादव, अमिताभ गुप्ता, रीता गुप्ता, स्वाती शर्मा आदि मौजूद रहे। एसटी कंप्यूटर इंस्टीच्यूट में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
इसी क्रम में मोदनवाल समाज की ओर से पुलवामा हमले में शहीद जवानों के लिए एक दिन का उपवास रखा गया। समाज के लोगों ने शाम को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ओमप्रकाश मोदनवाल, अशोक मोदनवाल, सुनील मोदनवाल, पवन मोदनवाल, केदारनाथ, जयप्रकाश, विश्वनाथ, गोपाल, दिनेश, पंकज, रमेश आदि मौजूद रहे।
जन संघ सेवक मंच की ओर से यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पाकिस्तान व आतंकवाद पर करारा जवाब देने की मांग की। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, बाल्मिकी दूबे, अंकुर पांडेय, मुकेश, पन्नेलाल आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक दल की ओर से बुधवार को डाक बंगला परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।
इसमें दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष रामभवन राव ने सैनिकों के लिए पेंशन बहाली करने व शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान भगवान दयाल विश्वकर्मा, श्रीनाथ यादव, असलम शेख, संजय सिंह, छांगुर चौधरी, अश्वनी कुमार चौधरी, बेनीमाधव राव, मंजू राय, संतोष साहनी आदि मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया
कसया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि जब सैनिक बार्डर पर जागकर हमारी रखवाली करते हैं, तभी हम घर में चैन से सो पाते हैं। यह देश वीर शहीदों का ऋणी रहेगा। इस दौरान जिला महामंत्री रूपम सिंह, वंदना ठाकुर, चंदा मद्घेशिया, अंकिता पांडेय, अर्चना पांडेय, सुनीता राव आदि मौजूद रहीं।