{"_id":"5bfae2b8bdec2241a9112fec","slug":"51543168696-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की पूनम ने पडरौना के मनीष को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की पूनम ने पडरौना के मनीष को दिखाया आसमान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती में पुरुष पहलवान को पटकनी देतीं महिला पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पडरौना के गोस्वामी तुलसी इंटर कॉलेज के परिसर में आर्य समाज व्यायामशाला की ओर से रविवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। पहलवानों के दांवपेंच देख दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
कुश्ती का शुभारंभ सांसद राजेश पांडेय ने गोरखपुर के गोलू तिवारी व नंदिनीनगर के रोहित का हाथ मिलाकर किया। जिसमें गोलू ने रोहित को पटकनी दी। सबसे रोमांचक मुकाबला मेरठ की महिला पहलवान पूनम और पुरुष पहलवान मनीष के बीच हुआ। चंद सेकेंड में ही पूनम ने पडरौना के मनीष को आसमान दिखा दिया।
दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। देवरिया के मुमताज ने हरियाणा के अशोक को, मंसाछापर के जितेंद्र ने हरियाणा के अमित को पटकनी दी। इसके अलावा जिला केशरी मुकेश पहलवान, मंजेश यादव समेत 42 जोड़ी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन
सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि कुश्ती कला हमारी प्राचीन धरोहर है, इसे संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी है। खेल के अंत में आयोजक शिवम उपाध्याय व पवन उपाध्याय ने आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. संगम मिश्र, वाणिज्य कर एसपी लखनऊ एसपी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, डॉ. कमलेश वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आद्या शुक्ला, विक्रमा यादव, मुन्ना यादव, विजय पांडेय, खिलाड़ी बीएन मिश्र, अखिलेश्वर उर्फ पप्पू उपाध्याय, बजरंगी यादव, संजयन उपाध्याय, विजय सिंह, अभय प्रताप सिंह, रौनक अली देहाती, ज्ञान पाठक, बृजेश शुक्ल, रविंद्र सिंह पटेल, जंगबहादुर पटेल, महेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।