{"_id":"5b54c7994f1c1b48748b6648","slug":"51532282777-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा खंडित होने पर लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा खंडित होने पर लोगों में रोष
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की दीवार व प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से नाराजगी
फोटो
कप्तानगंज। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परतावल गांव में बीते 18 जुलाई को एक मंदिर की प्रतिमाएं व दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले को लेकर लोगों में अब भी नाराजगी है। रविवार को गांव पहुंचे रामकोला विधायक से लोगों ने मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की। इस गांव में करीब 15 वर्ष पहले एक व्यक्ति ने भगवान शिव, देवी पार्वती तथा भगवान गणेश की प्रतिमा रखकर पूजा पाठ शुरू किया था। बीते 18 जुलाई को मंदिर की दीवार तथा प्रतिमाओं को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम व एसओ ने गांव जाकर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को ठीक कराया था। एक व्यक्ति को भी पुलिस ने जेल भेजकर मामला शांत कराया था। लेकिन रविवार को इस गांव पहुंचे रामकोला विधायक रामनंद बौद्ध के सामने भी लोगों ने नाराजगी जताई। विधायक ने प्रभारी एसओ से वार्ता कर मामले की जांच कराने व मंदिर की सुरक्षा के लिए निर्देश दिया।