फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अभाविप की तरफ से होगा आयोजन--

अभाविप की तरफ से होगा आयोजन--

Wed, 18 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अभाविप की तरफ से होगा आयोजन--
अभाविप 26 से शुरू करेगा सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम
विज्ञापन

- 4 अगस्त तक 50 लाख नए छात्रों को अभाविप से जोड़ा जाएगा
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। अभाविप पूरे देश में 26 जुलाई से सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन चार अगस्त तक संगठन के पदाधिकारियों की अगुवाई में शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। जिसमें 50 लाख नए छात्र-छात्राओं को अभाविप से जोड़ा जाएगा।

ये बातें प्रदेश संगठन मंत्री (गोरक्ष प्रांत अभाविप) सत्यभान भदौरिया ने कही। वे बुधवार को कुशीनगर स्थित पुरातत्व कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भदौरिया ने कहा कि चार अगस्त तक एक लाख छात्र-छात्राओं को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी पूरा करना है। देश में मिशन साहसी कार्यक्रम अगस्त माह में शुरू होगा। जिसके तहत कालेजों, स्कूलों, हर तरह के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई कर रही छात्राओं के अंदर विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करने का गुर बताया जाएगा। यह अभियान सितंबर माह तक चलेगा। इसके लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनरों की मदद ली जाएगी। देश के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। देश की दबी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से उचित प्लेटफार्म दिलाया जाएगा। कला मंच की तरफ से सामाजिक कुरीतियों पर आधारित सजीव मंचन का आयोजन कर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed