फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिना मान्यता वाले स्कूलों की हुई जांच

बिना मान्यता वाले स्कूलों की हुई जांच

Sat, 07 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता वाले स्कूलों की हुई जांच
स्कूलों की जांच, प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

डीआईओएस/प्रभारी बीएसए ने की स्कूलों की जांच
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बीते अप्रैल महीने में दुदही के बहपुरवा रेल क्रासिंग पर हुए हादसे के बाद बिना मान्यता वाले स्कूलों पर की गई सख्ती का असर समय बीतने के साथ ही समाप्त हो गया है। जुलाई में सत्र शुरू होने के साथ ही तमाम बिना मान्यता वाले स्कूलों का फिर से संचालन शुरू हो गया है। शनिवार को जिले के प्रभारी बीएसए/डीआईओएस ने पडरौना व दुदही क्षेत्र में दो स्कूलों की जांच की और उनके प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

26 अप्रैल को दुदही के बहपुरवा रेलवे क्रासिंग पर एक स्कूल वाहन पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई थी। इस हादसे में 13 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सरकार ने बिना मान्यता वाले स्कूलों पर सख्ती दिखाई थी। जिला प्रशासन को ऐसे मामलों में सीधे कार्रवाई का भी आदेश हुआ था। जुलाई में जब स्कूलों का सत्र शुरू हुआ तो तमाम बिना मान्यता वाले विद्यालयों में भी पूर्व की तरह ही पढ़ाई शुरू हो गई। प्रभारी बीएसए उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दो स्कूलों की जांच की और उनके प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रभारी बीएसए/डीआईओएस ने बताया कि बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई के लिए सभी बीईओ को निर्देशित किया जा चुका है। जांच में अवैध रूप से संचालित पाए गए स्कूलों के प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed