फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शादी के लिए थाने पहुंची युवती

शादी के लिए थाने पहुंची युवती

Sun, 03 Dec 2017 05:45 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
शादी के लिए थाने पहुंची युवती
पडरौना। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की सुबह रामकोला थाने पहुंची और एसओ को प्रार्थना पत्र देते हुए गांव के ही एक युवक से शादी कराने की मांग की। युवती का आरोप है कि घरवाले जबरन उसकी शादी कहीं और कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का संबंध वहीं के एक युवक से है। कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। हालांकि घरवालों और रिश्तेदारों के दबाव में वापस लौट आए। यहां आने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। इस दौरान लड़की के पिता ने उसकी शादी तय करने के लिए भागदौड़ शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवती रविवार को सुबह रामकोला थाने पहुंची और एसओ श्रीप्रकाश से मिलकर प्रेमी के साथ शादी कराने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। युवती ने इसके लिए एसओ को प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि इस मामले में बातचीत के लिए लड़की के पिता को बुलाया गया है। बातचीत के जरिए मामले का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed