फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चपरासी के भरोसे विद्यालय, अध्यापिकाएं गईं घर

चपरासी के भरोसे विद्यालय, अध्यापिकाएं गईं घर

Tue, 24 Oct 2017 05:07 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 24 Oct 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
चपरासी के भरोसे विद्यालय, अध्यापिकाएं गईं घर
सुकराैली आवासीय ‌विद्यालय में रहा सन्‍नाटा। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
ढाढ़ा (कुशीनगर) । कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुकरौली में मंगलवार को न तो कोई अध्यापिका मौजूद थी और न ही बच्चियां। केवल चौकीदार ही स्कूल की रखवाली कर रहा था। आश्चर्यजनक रूप से सभी अध्यापिकाओं का हस्ताक्षर रजिस्टर में दर्ज था। बीईओ के निर्देश पर एनपीआरसी समन्वयक की जांच में इसका खुलासा होने के बाद संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया। बीईओ ने रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


सुकरौली बाजार में इस ब्लाक का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। यहां एक वार्डेन, आठ टीचर, तीन रसोइया, एक एकाउंटेंट, एक चपरासी एवं एक चौकीदार की तैनाती है। मंगलवार को एक शिकायत के आधार पर बीईओ सत्याप्रकाश कुशवाहा ने वृंदावन क्षेत्र के एनपीआरसी समन्वयक कृष्णानंद उपाध्याय को इस विद्यालय पर भेजा। उस वक्त वहां केवल चौकीदार ही मौजूद था। एनपीआरसी समन्वयक के अनुसार विद्यालय में न तो कोई अध्यापिका थी और न ही छात्राएं। ब्लैक बोर्ड पर भी 17 अक्टूबर की डेट पड़ी थी, जबकि उपस्थिति पंजिका पर मंगलवार तक का सबका हस्ताक्षर बना है।
विज्ञापन


इस संबंध में बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि इस विद्यालय की पहले भी शिकायत मिल चुकी है। इस बार भी सूचना मिली तो एनपीआरसी समन्वयक को भेजकर जांच कराई गई। जांच में कोई अध्यापिका उपस्थित नहीं मिली। छात्राएं भी मौजूद नहीं थीं। यह बेहद गंभीर मामला है। वरिष्ठ अफसरों को जानकारी दी गई है, कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed