फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कालीपट्टी बांधकर इलाज किया, शोक सभा की

कालीपट्टी बांधकर इलाज किया, शोक सभा की

Tue, 26 Sep 2017 10:55 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कालीपट्टी बांधकर इलाज किया, शोक सभा की
पडरौना। डॉ. अब्दुल खालिद की गोली मारकर हत्या किए जाने से नाराज पीएमएस एसोसिएशन के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में सुबह एक घंटा तक कार्य बहिष्कार किया। उसके बाद काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज किया। दोपहर साढ़े बारह बजे डॉक्टरों ने शोक सभा की। इसमें मौजूद डॉक्टरों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इन डॉक्टरों ने हमलावरों की गिरफ्तारी करने सहित पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये अनुकंपा राशि देने की मांग की।
विज्ञापन

जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र केबेलवा आलमदास गांव के निवासी डॉ.खालिद देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पखनी में कार्यरत थे। थाने से कुछ ही दूरी पर दिन दहाड़े उनकी गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से नाराज पीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार झा और सचिव डॉ. सतीश रंजन ने घटना की निंदा करते हुए मंगलवार को कार्य बहिष्कार करने का एलान किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह होते ही जिला अस्पताल मरीजों से भर गया। डॉक्टरों ने डॉ. खालिद अंसारी की हत्या के विरोध में किसी तरह एक घंटा तक कार्य बहिष्कार किया, लेकिन अस्पताल में मरीजों की सांसत देख डॉक्टरों ने एक घंटे बाद ही काली पट्टी बांधकर इलाज शुरू कर दिया। दोपहर साढ़े बारह बजे तक इलाज के बाद शोक सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने डॉ. खालिद के परिवारीजनों को कम से कम दस लाख रुपये अनुकंपा राशि देने, हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी, केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अतिशीघ्र न्याय दिलाने और संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी पीएचसी, सीएचसी में 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किए जाने की मांग की। ताकि सभी चिकित्सकीय स्टॉफ निर्भीक होकर अपनी ड्यूटी कर सकें।

इस दौरान सीएमएस डॉ. लालता प्रसाद, डॉ. सतीश रंजन, डॉ. रमाशंकर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. बजरंगी पांडेय, डॉ. राजीव कुमार झा, डॉ. एके झा, डॉ. एके सिंह, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. जितेंद्र पाल, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. ए. खान, डॉ. संतोष यादव सहित सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ सहित कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed