{"_id":"596a1e364f1c1b534b8b488b","slug":"51500126774-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव में गन्ने के खेत में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। इस खेत से करीब 50 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से चलने वाली शराब की भट्ठी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक के पिता ने गांव के एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
सिरसिया कला गांव निवासी अकबर नेे गन्ने के खेत में शनिवार को युवक का शव होने की सूचना दी। यह जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जुटी तो युवक की शिनाख्त ग्राम सभा टेढ़ी निवासी संजय पांडेय पुत्र जगदीश पांडेय के रूप में हुई। इसकी सूचना पाकर पिता जगदीश पांडेय परिवार व गांव के कई लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पिता ने एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर मारने का आरोप लगाया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इस संबंध में एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।