फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   500, 1000 currency will deposit as telephone bill

500 और 1000 के नोट से जमा कर सकेंगे टेलीफोन बिल

Sat, 19 Nov 2016 11:28 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 19 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले भर के टेलीफोन उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली के लिए दूरसंचार विभाग ने भी 500 और 1000 रुपये के नोट जमा कराने का निर्णय लिया है। इससे भी अधिक सहूलियत यह है कि बकाया भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके लिए 24 नवंबर को पडरौना और हाटा एक्सचेंज में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जिले भर में बीएसएनएल के करीब चार हजार उपभोक्ता हैं, जिन्होंने टेलीफोन और इंटरनेट सेवा ले रखी है। इनमें बहुत से उपभोक्ताओं ने बकाया टेलीफोन बिल का भुगतान नहीं किया है। उपभोक्ताओं पर टेलीफोन विभाग का अब भी करीब एक करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

अपने बकाया रुपये जमा कराने के लिए दूरसंचार विभाग ने 500 और 1000 रुपये के नोट लेने का फैसला किया है। इसके लिए 24 नवंबर को जिले में दो जगह कैंप लगाया जाएगा। दूरसंचार विभाग के एसडीओ पडरौना एसएच हाशमी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 4000 उपभोक्ताओं जिले में हैं, जिन पर लगभग एक करोड़ रुपये टेलीफोन बिल बाकी है। जिले भर के पुराने बकाएदार उपभोक्ता 50 फीसदी छूट पर टेलीफोन बिल सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक इनमें किसी भी एक्सचेंज में रुपये जमा कर सकेंगे, वह भी 500 और 1000 रुपये के नोट की शक्ल में। रुपये जमा कर वे अपना खाता भी बंद करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed