फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50 workers salary barred

Kushinagar News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 50 कार्मिकों का वेतन बाधित कर मांगा गया स्पष्टीकरण

Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
50 workers salary barred
- पिंक बूथ और नई ड्यूटी के लिए हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित 19 लोगों से मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

- अनुपस्थित कार्मिकों को रविवार को प्रशिक्षण लेने का मिला था अंतिम अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के दस कमरों में नगरीय निकाय चुनाव के लिए चल रहे दूसरे चरण के प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कुल 50 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निकाय चुनाव के लिए 26 से 29 अप्रैल तक चले चार दिवसीय प्रशिक्षण में 37 कार्मिक अनुपस्थित चल रहे थे। उन्हें प्रशिक्षण के लिए रविवार को अंतिम अवसर मिला था। इसमें रविवार को छह कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल हुए, जबकि 31 कार्मिक प्रशिक्षण के अंतिम दिन भी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा जिले में बने पिंक बूथ पर तैनात कुल 104 कार्मिकों में से 95 कार्मिक प्रशिक्षण लिए, जबकि नौ कार्मिक अनुपस्थित हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह नई ड्यूटी में तैनात कुल 72 कार्मिकों में से 62 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया, जबकि दस कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित इन सभी कार्मिकों का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि स्पष्टीकरण में जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह दस बजे से पीडी जगदीश त्रिपाठी ने आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि निर्धारित फार्मेट में सभी जरूरी कागजात भरे जाएंगे। प्रशिक्षक शंकर शरण दुबे आदि प्रशिक्षकों ने मतदान कार्मिकों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डीआईओएस रविंद्र सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, सर्वेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रतिभा मिश्रा, प्रियंबदा पुष्कर, ज्योति साहू, अनिल कुमार मिश्र, विपिन तिवारी, भगवंत सिंह, अनंत अग्रवाल, केशव शर्मा आदि मौजूद रहे।

000000000
उदित नारायण इंटर कॉलेज में बीते 26 अप्रैल से चल रहे प्रशिक्षण में कुल 37 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे थे। इन्हें रविवार को प्रशिक्षण लेने का अंतिम अवसर दिया गया था, जिसमें से छह कार्मिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। शेष 31 कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। इसी तरह रविवार को पिंक बूथ के कार्मिकों के हुए प्रशिक्षण में नौ और नई ड्यूटी के लिए तैनात कुल कार्मिकों में से दस कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित सभी 50 कार्मिकों का वेतन बाधित कर उन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-गुंजन द्विवेदी, सीडीओ, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed