{"_id":"60427b318ebc3e8ca45ea2c0","slug":"50-women-will-be-honored-on-women-s-day-kushinagar-news-gkp3872460163","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर 50 महिलाएं होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर 50 महिलाएं होंगी सम्मानित
विज्ञापन
महिला दिवस पर 50 महिलाएं होंगी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम के अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आठ मार्च को आयोजित होने वाले महिला दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 27 फरवरी से आठ मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आठ मार्च को राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सरकारी विभागों, एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों, कृषि क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली कुल 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय को निर्देश दिया।
इस दौरान एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।