फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50 lakhs for maun canal

दो करोड़ से होगा मवन नाले का कायाकल्प

Wed, 05 Oct 2016 11:37 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 05 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
50 lakhs for maun canal
अायाोजन - फोटो : santosh verma
कप्तानगंज। क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के लिए अभिशाप बन चुके मवन नाला के जीर्णोद्घार के लिए 2.06 करोड़ छह लाख तिरानबे हजार का बजट स्वीकृत हुआ है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये भी अवमुक्त हो गए हैं। यह जानकारी रामकोला के विधायक डॉक्टर पूर्णमासी देहाती ने बुधवार को कप्तानगंज के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में कार्यकर्ता बैठक के दौरान दी। 
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मवन नाला के उफान से हर साल सोहनी, कोटवा, इंदरपुर, कारीतीन, भड़सर, नारायण भड़सर, सुधियानी, मेहड़ा, बुड़ंतवापुर आदि गांवों के किसानों की फसल डूबकर बर्बाद होती है। जलभराव के चलते कई गांवों में आवागमन और संक्रामक बीमारियों के प्रभाव समेत अन्य दिक्कतें भी आती हैं। पिछले दिनों मंत्री शिवपाल यादव से इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। विधायक के अनुसार मवन नाला की खुदाई व किनारों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। इस दौरान उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, काशीनरेश सिंह, मनोज सिंह, नंदलाल कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अकरम अली, कासिम अली, मुकेश ठाकुर, फिरोज अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed