फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50 health workers found absent

Kushinagar News: समय से नहीं पहुंच रहे स्वास्थ्यकर्मी, एसडीएम की जांच में 50 अनुपस्थित

Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
50 health workers found absent
फाजिलनगर सीएचसी का औचक निरीक्षण करतीं कसया उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव।संवाद
डीएम के निर्देश पर बुधवार की सुबह हुई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर बुधवार को जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का संबंधित उपजिलाधिरियों ने निरीक्षण किया। इसमें 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में पंजिका, दवा वितरण केंद्र, महिलाओं को मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं, विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व सामान्य रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान प्रसव कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, कोविड वार्ड, इंसेफेलाइटिस वार्ड, जनरल वार्ड का निरीक्षण करते हुए। इस बीच सफाई का अव्यवस्था मिला, जिसपर संबंधित को फटकार लगाई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण दौरान संबंधित एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं पेयजल, चिकित्सकीय उपकरण की स्थिति, रोगियों को मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं सहित डॉक्टर्स, नर्स, चिकित्सकीय स्टाफ की नियमित उपस्थित पंजिका की जांच की। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार के सुबह आठ बजे उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव ने सीएचसी फाजिलनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 37 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जांच के बाद एसडीएम उपस्थिति पंजिका अपने साथ लेती गईं। उपस्थिति पंजिका करने पर मालूम हुआ कि यहां कार्यरत 32 नियमित स्वास्थ्य कर्मियों में 18 अनुपस्थित हैं, जबकि 26 संविदा कर्मियों में 19 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष, वार्ड, इमरजेंसी सेवा, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य की जांच करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देने को कहा। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार सदर एसडीएम महात्मा सिंह ने सुबह 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही का औचक निरीक्षण किया। मरीज तो मिले लेकिन 38 में 28 स्वास्थ्य कर्मी ग़ायब रहे।एसडीएम ने ड्यूटी से नदारद स्वास्थ्य कर्मियों का अनुपस्थित करते हुए एक दिन के वेतन कटौती की संस्तुति डीएम को कर दिया। एसडीएम की जांच में सीएचसी में कार्यरत नियमित 21 में 17 स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जबकि संविदा के 17 में 12 स्वास्थ्यकर्मी गायब रहे। पांच मिनट के अंतराल में तीन चिकित्सक पहुंच गए। अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि कुछ संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की डयूटी 10 बजे से बताई गई। इसके बाद एसडीएम ने वैक्सीन कक्ष, एक्सरे कक्ष, नेत्र एवं दंत चिकित्सक कक्ष, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, जेई, एईएस कक्ष, दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी देखकर एसडीएम ने लगाई फटकार
एसडीएम ने सीएचसी में गंदगी और दुर्व्यवस्था व्याप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई। अविलंब खराब पड़े शौचालय को ठीक कराने और सीएचसी में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की सख्त हिदायत सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार को दिया।

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला सीएससी पर को सुबह सवा एसडीएम कप्तानगंज मोहम्मद जफर ने निरीक्षण किया। जहां चिकित्सा प्रभारी सहित 18 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed