फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50 bed ccu built in district hospital

Kushinagar News: जिला अस्पताल में बनेगा 50 बेड का सीसीयू

Wed, 25 Jan 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
50 bed ccu built in district hospital
जिला अस्पताल में बनेगा 50 बेड का सीसीयू
विज्ञापन

- गंभीर रोगियों की इलाज में होगी सहूलियत, चार हजार वर्गमीटर में होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को तत्काल रेफर न करना पड़े और यहीं इलाज हो सके, इसके लिए सीसीयू ( क्रिटिकल केयर यूनिट) की स्थापना की जाएगी। यहां 50 बेड के सीसीयू के निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए जिला अस्पताल में जगह देख ली गई है। धन आवंटित होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में आए या गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को आईसीयू न होने के कारण जिला अस्पताल से तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर करना पड़ता है। मुख्य वजह जिला अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था नहीं होना है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) खोलने की स्वीकृति शासन की तरफ से मिल गई है। चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में 50 बेड का सीसीयू बनाया जाएगा। जिला अस्पताल में कार्यालय के दाहिने तरफ सीसीयू के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल में अलग से क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए सर्वे करने से लेकर जमीन का
चिह्नांकन कर लिया गया है। चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में 50 बेड का सीसीयू बनेगा। धन आवंटित होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इसके बन जाने के बाद अलग से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ 24 घंटे तैनात रहेंगे। यदि किसी मरीज को वेंटीलेटर पर रखना पड़ा तो वह सुविधा भी रहेगी।
- डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed