{"_id":"5f51364d8ebc3e54dc463926","slug":"5-injured-in-rampage-kushinagar-news-gkp364181249","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग गांव के नंदन छपरा टोले में नाबदान का पानी बहाने और कूड़ा रखने को लेकर बृहस्पतिवार को पट्टीदारों में मारपीट हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नंदन छपरा टोला के शफीउल्लाह और संतुल्ली के परिवार में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में एक पक्ष के इस्तहार, शमशाद और सहीद्दून तथा दूसरे पक्ष से हमीदुल्लाह व रिंकू घायल हो गए। इस्तहार की पीठ और गले पर चोट है, तो शमशाद के पेट में गंभीर जख्म हुआ है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इस्तहार, शमशाद और सहीद्दुन को सीएचसी कोटवा भेजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने इस्तहार और शमशाद को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि घायलों की स्थिति नाजुक है। एसओ नेबुआ नौरंगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।