फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   488 candidates absent in PGT exam

पीजीटी की परीक्षा

Tue, 17 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
488 candidates absent in PGT exam
पीजीटी परीक्षा में 488 परीक्षार्थी अनुपस्थित
विज्ञापन

दो कॉलेजों में बने चार केंद्रों पर दो पॉलियों में हुई पीजीटी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित हुई पीजीटी की परीक्षा में मंगलवार को पहले दिन दोनों पॉलियों में 488 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल 2984 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 2496 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से पीजीटी परीक्षा के लिए उदित नारायण डिग्री कॉलेज और उदित नारायण इंटर कॉलेज में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उदित नारायण डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र संख्या-ए पर प्रथम पॉली में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 393 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 87 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पॉली में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 387 परीक्षार्थी परीक्षा दिए और 93 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां बने परीक्षा केंद्र संख्या बी पर प्रथम पॉली में 21 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 16 परीक्षार्थी परीक्षा दिए ओर पांच परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पॉली में इस केंद्र पर केवल 83 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 71 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र संख्या-ए पर प्रथम पॉली में पंजीकृत कुल 480 परीक्षार्थियों में से 402 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 78 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पॉली में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 418 परीक्षार्थी परीक्षा दिए और 62 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां बने परीक्षा केंद्र संख्या बी पर प्रथम पाली में 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 403 परीक्षार्थी परीक्षा दिए और 77 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पॉली में इस केंद्र पर केवल 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 406 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 74 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट और एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। जबकि प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका ले जाने के लिए अलग से मजिस्ट्रेट तैनात थे। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित पीजीटी की परीक्षा में दोनों पॉलियों में कुल 488 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल 2984 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 2496 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed