फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   48 thousand rupees were cheated in the name of activating the sim

Kushinagar News: सिम चालू कराने के नाम पर 48 हजार ठगे

Sun, 15 Jun 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
48 thousand rupees were cheated in the name of activating the sim
खड्डा। थाना क्षेत्र के खड्डा नगर निवासी लालबिहार जायसवाल को सिम चालू कराने के नाम पर आधार कार्ड मोबाइल पर भेजना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अकाउंट से 48,395 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रविवार को खड्डा पुलिस को तहरीर देकर साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खड्डा नगर निवासी लालबिहारी जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा खड्डा में अकाउंट है।
विज्ञापन

उसके खाते से 28 अप्रैल से एक जून के बीच कई बार में फोन पे एप के जरिये धोखाधड़ी से रकम निकाल ली गई। इसकी जानकारी तब हुई जब वे कुछ दिन पहले बैंक से पैसा निकालने पहुंचे। उनका कहना है कि उनका मोबाइल सिम बंद था।
विज्ञापन

उसे चालू कराने के लिए एक लड़के ने फोन करके आधार कार्ड की फोटो काॅपी मांगा। उन्होंने मोबाइल से भेज दिया था। धन निकासी के बाबत कोई मैसेज या ओटीपी उनके मोबाइल पर नहीं आया। धोखाधड़ी करके 48,395 रुपये निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed